फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रों के आंदोलन के समर्थन में किसान दिल्ली रवाना

Sat, 25 Jul 2026 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - छात्रों के समर्थन में दिल्ली के लिए रवाना होते हुए किसान। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन, चढ़ूनी के पदाधिकारी जंतर-मंतर रवाना हुए। किसानों का नेतृत्व भाकियू के जिला प्रधान अशोक लठवाल ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले पेपर लीक के विरोध में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। ऐसे में सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए। वहीं यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल शुक्रवार से लघु सचिवालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनकी मांगें अमेरिका के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील को रद्द करने को लेकर भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें