फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहलवानों के समर्थन में कल दिल्ली कूच करेंगे किसान और खाप प्रतिनिधि

Sat, 27 May 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जंतर-मंतर पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे रहे पहलवानों ने 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिला पंचायत करने की घोषणा की है। महिला पंचायत में सोनीपत से भी किसान संगठन, राजनीतिक दल व खाप प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके लिए किसान संगठन के सदस्य लोगों से पंचायत में पहुंचे की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को किसानों और खाप प्रतिनिधियों ने रोहतक रोड स्थित किसान विश्राम गृह में बैठक की। जिसमें पहलवानों के समर्थन में रणनीति बनाई। निर्णय लिया कि वे 28 मई को सुबह 6:30 बजे सोनीपत स्टेशन पर एकत्रित होकर दिल्ली कूच करेंगे। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार को पहलवानों को जल्द न्याय दिलवाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहलवानों के समर्थन में रविवार को दिल्ली कूच के लिए भारतीय किसान नौजवान यूनियन के साथ ही एसकेएम गैर राजनीतिक, सरोहा और दहिया खाप के सदस्य जाएंगे। इस मौके पर सरोहा खाप के प्रतिनिधि सतीश सरोहा, देशपाल दहिया, कर्मबीर नंबरदार, बिजेंद्र दहिया, इंद्रजीत राणा, कुलबीर हलालपुर, प्रवेश दहिया, समुंद्र तोमर, बुध सिंह, प्रवीण दहिया, रविंद्र दहिया, वतन दहिया व अजीत दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन




महिलाओं को साथ लेकर जाएंगे एसयूसीआई के सदस्य

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के सचिव ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि उनके सदस्य 28 मई को दिल्ली नई संसद भवन के बाहर होने वाली महिला पंचायत में भाग लेने जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ महिलाएं भी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें