कैंडल मार्च निकालते गोहाला हलका के विधायक जगबीर सिंह मलिक व अन्य।
- फोटो : Sonipat
गोहाना हलका के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने निवास स्थान से मौन धारण कर शहीद भगत सिंह चौक व महावीर चौक तक पैदल कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के उपरांत उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों में गृह युद्ध करवाने के चाहते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया विवादित बयान की कोई शोभा नहीं देता इसलिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देकर प्रदेश में शांति का परीक्षा देना चाहिए। उन्होंने यूपी के हुई किसानों की मौत को लेकर भी सरकार को घेरा कहा कि यूपी सरकार ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी एवं राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को नहीं जाने दिया, जो बहुत ही निंदनीय है।