सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और अन्य संगठनों के सदस्य पंचायत भवन से से जुलूस निकालते हुए छोटूराम चौक पहुंचे। सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की। उन्होंने शंभू बॉर्डर व दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस छोड़ने, गोली चलाने व किसान की मौत को लेकर रोष जताया।
एसकेएम से हंसराज राणा व यूनियन से ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। 14 मार्च को सरकार के किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूरों की पंचायत की जाएगी। उन्होंने किसान की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शीलकराम मलिक, रणबीर मलिक, कामरेड हरिप्रकाश, सीआईटीयू से आनंद शर्मा ने बताया कि सरकार किसान आंदोलन-1 के दौरान मानी गई एमएसपी गारंटी कानून की मांग को पूरा नहीं कर रही है। इस दौरान कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी, राजकुमार राणा, राजसिंह दलाल, भगत सिंह, वजीर सिंह, ईश्वर सिंह दहिया, रितु राज, डॉ. सत्यपाल रांगी भी मौजूद रहे।