फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Commits Suicide: खेत में जलभराव से फसल हुई खराब, साथ में कर्ज चुकाने की चिंता... ले गई किसान के प्राण

Sat, 06 Aug 2022 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव ककाना में फसल में हुए नुकसान से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दे दी। धान के खेत में बारिश का पानी भरा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना के गांव ककाना में फसल में जलभराव के कारण हुए नुकसान के चलते एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने कुछ रुपये ब्याज पर भी ले रखे थे। सदर थाना गोहाना पुलिस ने बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। किसान की मौत से गांव में मातम पसरा है। 
विज्ञापन


गांव ककाना निवासी राजकुमार ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उसके भाई मुकेश (39) ने करीब छह एकड़ जमीन में धान की फसल उगा रखी है। बारिश के चलते फसल में जलभराव हो गया जिसके चलते फसल में नुकसान हो गया है। मुकेश ने फसल उगाने के लिए कुछ रुपये ब्याज पर भी ले रखे थे।

इससे मुकेश को लगा की फसल खराब हो गई है और वह ब्याज के रुपये कैसे चुकाएगा। इससे परेशान होकर उसने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को पता चला तो उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


किसान के भाई के बयान पर कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मृतक के भाई ने बताया कि धान के खेत में अधिक पानी भर जाने और कर्ज के रुपये चुकाने की चिंता से परेशान होकर उसके भाई ने जहर निगला है। मामले की जांच जारी है। - कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें