फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फरमाणा और बारोटा चौकी बनेंगे पुलिस थाना

Thu, 30 Nov 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34: खरखौदा थाना क्षेत्र की फरमाणा पुलिस चौकी, जो अब थाना बनेगी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। पुलिस जिला बनने के बाद अब जिले की सुरक्षा को और चाक-चौबंद की जा रही है। इसके लिए सरकार ने दो पुलिस चौकियों को थाने में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। खरखौदा थाना क्षेत्र की फरमाणा पुलिस चौकी और कुंडली क्षेत्र की बारोटा चौकी को पुलिस थाना बनाने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन




वर्ष की शुरुआत में सोनीपत को पुलिस जिला बनाया गया था तो वहीं अब दो पुलिस चौकियों को थाने में अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें फरमाणा पुलिस स्टेशन के तहत गांव फरमाणा, महीपुर, निजामपुर माजरा, मौजमनगर, रिढाऊ, गोरड़, बिधलान, सिलाना गांव को शामिल किया गया है, जबकि बारोटा पुलिस थाना बनने से गांव मंडोरा, मंडोरी व झिंझौली, हलालपुर, गढ़ी बाला, नाहरा, नाहरी, कतलुपुर, खेड़ी मनाजात, मल्हा माजरा, बिंधरोली, छतेहरा, बारोटा व सफियाबाद को शामिल किया है।


वर्जन
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने फरमाणा चौकी व बारोटा चौकी को थाना बनाए जाने की फाइल डीजीपी को भेजी थी। फरमाणा और बरोटा चौकी को पुलिस स्टेशन बनाए जाने की प्रशासनिक मंजूरी मुख्यमंत्री की ओर से की गई है। -जीत सिंह बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें