फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेतों के रास्ते होंगे पक्के, विधायक ने किया शिलान्यास

Sat, 15 Jun 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27. सोनीपत के गांव बीधल में खेत का रास्ता पक्का करने के कार्य का शुभारंभ करते विधायक जगबीर
विज्ञापन
गोहाना। गांव बीधल और न्यात में खेतों के दो रास्तों को पक्का करवाया जाएगा। शनिवार को विधायक जगबीर मलिक ने शिलान्यास किया। गांव बीधल में 1.07 किलोमीटर लंबे रास्ते को पक्का करने में 19.12 लाख रुपये खर्च किए जाए। न्यात में 0.66 किलोमीटर लंबे रास्ते को पक्का करने में 11 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक ने कहा कि रास्ते पक्के बनने के बाद दोनों गांवों के किसानों को खेतों में आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान सरपंच सुभाष, सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र मलिक, पंच जयभगवान, राजबीर, इंद्र, जगदेव नंबरदार, मास्टर राजेंद्र, ईश्वर सिंह, सतपाल सिंह, बादल, सूरजभान, सतबीर सिंह, मुकेश, महेंद्र शास्त्री, होशियार सिंह, पालेराम, रण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें