फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिंचाई के विवाद में परिवार पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पुगथला स्थित खेत में सिंचाई को लेकर हुए झगड़े में गांव के व्यक्तियों ने किसान की पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने घर में घुस कर महिला के साथ गाली गलौज कर रॉड व डंडों से हमला किया गया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। सीमा ने बताया कि गांव के राकेश और प्रदीप उनके खेत में सिंचाई कर रहे थे। उनके पति सोनू ने मना किया तो राकेश व प्रदीप ने उनकी पिटाई कर दी। जब उनके पति सोनू व ससुर खुबडू चौकी में शिकायत देने गए तो आरोपी उनके घर आए और उनकी ननद व सास पर रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुन पड़ोसियों को आता देख आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गए। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी राकेश व प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें