सोनीपत। बाबा कॉलोनी में गोदाम के अंदर पेंट के लोगो लगाकर नकली पेंट बाल्टी में भरकर बेचने को तैयार किया जा रहा था। कंपनी के अधिकारी ने यहां सर्वे किया तो मामले का पता चला। इसके बाद मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने काफी मात्रा में पेंट बरामद किया है। पुलिस ने कॉपीराइट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संजय शर्मा ने बताया कि वह कंपनी में एवीपी पद पर कार्यरत है। उन्हें पता लगा था कि कंपनी के लोगो लगाकर नकली पेंट बेचा जा रहा है। उन्हें पता लगा कि रंग उद्योग बाबा कॉलोनी में पेंट का नकली प्रोडक्ट बाल्टियों में भर कर बेच रहे हैं। छापा डालने पर वहां से 20 लीटर की 106 बाल्टी, 10 लीटर की 47 बाल्टी, चार लीटर की 54 बाल्टी, 20 लीटर की खाली बाल्टी 21, 10 लीटर की खाली बाल्टी 12 मिली। आरोपी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।