सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं की जांच करती टीम। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मुस्कान कार्यक्रम के तहत राज्य स्तर की टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. मनोज ने व्यवस्थाओं की जांच की। कार्यक्रम का उद्देश्य बीमारियों की रोकथाम योग्य नवजात शिशु और बाल रुग्णता और मृत्यु दर को कम करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में बाल अनुकूल सेवाओं का प्रावधान सुनिश्चित करना है। क्वालिटी के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि मुस्कान कार्यक्रम के तहत समय-समय पर अस्पतालों में आंतरिक असेसमेंट की जाती है। उसके बाद जिलास्तरीय फिर राज्यस्तरीय असेसमेंट करवाने की प्रक्रिया होने पर केंद्र की टीम फाइनल असेसमेंट करके स्वास्थ्य संस्था को मुस्कान सर्टिफाइड करती है। इस दौरान उप चिकित्सक अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अलंकृता गेरा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।