फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में 43 कर्मियों से काम कराने की मिली थी अनुमति, 64 कर्मी बुलाने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण के दौरान बफर जोन में शामिल सोनीपत में 20 अप्रैल से लॉकडाउन में छूट देते हुए कुछ फैक्ट्रियों को चालू किया गया है। हालांकि ढील देने के पहले ही दिन नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आ गया। कुंडली स्थित स्वास पेपर पैक कंपनी को शुरू करते हुए वहां 43 कर्मियों से काम लेने की अनुमति दी गई थी। उसके बावजूद नियमों की अवहेलना करते हुए कंपनी में 64 कर्मियों को बुला लिया गया। जिसकी सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भूपेंद्र सिंह कंपनी में पहुंचे। वहां कर्मियों की संख्या अधिक होने के साथ ही कई कर्मियों के पास डीआईसी की तरफ से जारी किए गए पास भी नहीं मिले। कंपनी के सीईओ अजय भी कंपनी में मौजूद थे। उनके सामने ही जांच की गई। जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने लॉकडाउन के नियमों की उल्लंघना करने पर कंपनी के सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें