सोनीपत। लॉकडाउन तोडऩे वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आठ मुकदमें दर्ज किए है। इनमें तिहाड़ मलिक के सरपंच अनिल के बयान पर उनके गांव के राकेश, संदीप, प्रदीप व मंदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह गांव में ठीकरी पहरे को लगातार तोड़ रहे थे। वहीं गढ़ी हकीकत के सरपंच मुकेश के बयान पर पुलिस ने सहदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मोहाना पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे रोहतक के सेक्टर-2 निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। वहीं गन्नौर पुलिस ने गन्नौर के वजीर को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है।