फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उसके बावजूद लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। बहानेबाजी से पुलिस को गुमराह कर शहर से लेकर गांवों तक में सडक़ों पर भीड़ रहती है। पुलिस ने लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आने के बाद सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 6 को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा 16 वाहनों के चालान भी किए हैं। पुलिस ने लहराड़ा के भारत को तीन पेटी अवैध शराब के साथ भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी डा. रवींद्र कुमार ने बताया कि कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय लॉकडाउन का पालन करना ही है। लॉकडाउन तोडऩे वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही जिम्मेदार लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वह लॉकडाउन तोडक़र बाहर निकलने वालों को जागरूक करें। एक व्यक्ति का संक्रमित होना पूरी कालोनी पर भारी पड़ सकता है। लापरवाही और मनमानी सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें