फोटो :35: सोनीपत के खरखौदा स्थित अस्पताल में घायल महिला का हालचाल जानने पहुंचे एसीपी जीत सिंह।
खरखौदा। बहादुरगढ़ हाईवे पर खुरमपुर के पास हुए हादसे में घायल चश्मदीद मुकेश चौहान ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं। रिश्तेदारी में सोनीपत आए थे। बस स्टैंड पर काफी देर तक खड़े रहे, लेकिन जब बस नहीं आई तो वह बहादुरगढ़ की बस में सवार हो गए, ताकि वहां से दिल्ली जा सकें। उन्हें क्या पता था कि बीच रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो जाएंगे। वह खुद घायल हुए और दोनों बेटी राशि चौहान व सृष्टि चौहान भी घायल हो गईं।
एसडीएम ने अस्पताल में पहुंचकर ली जानकारी
हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम श्वेता सुहाग खरखौदा अस्पताल में पहुंची। जहां पर उन्होंने चिकित्सकों से हादसे में घायल मरीजों की हालत को लेकर जानकारी ली। सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सड़क हादसे की जांच करवाई जाएगी और जो भी इसके पीछे दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
सड़क हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवा दिया गया है। चिकित्सकों से बेहतर इलाज देने की बात कही गई है। हादसे के कारणों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
- जीत बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा