फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जैन स्थानक में 170 लोगों के नेत्र जांचे

Mon, 01 Dec 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गांव खेड़ी गुर्जर स्थित जैन स्थानक में आयोजित नेत्र जांच शिविर में पहुंचे मे
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी गुर्जर के जैन स्थानक में जैन दिवाकर चौथमल महाराज की पुण्यतिथि व पूज्य गुरु देव प्रेम मुनि, धर्ममुनि की दीक्षा जयंती पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेयर राजीव जैन ने शिविर का आयोजन किया और 170 लोगों की नेत्र जांच के बाद चश्मे वितरित किए गए हैं। 60 लोगों का चयन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया। शिविर में पदम मुनि ने कहा कि गुरु इस पृथ्वी पर भगवान के समान है और अनिष्ट करने वाले का भी भला करते हैं। पुष्कर मुनि ने भजन के माध्यम से गुरुदेव की महिमा का बखान किया। शिविर में पानीपत से आई चिकित्सकों की टीम ने जांच की। इस अवसर पर जगदीश जैन, विनय जैन, विजय जैन, ईश्वर जैन, कृष्ण जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें