फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो माह का वेतन नहीं मिलने पर जताया रोष

Sat, 27 Jul 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में वेतन नहीं मिलने को लेकर रोष जताते कर्म
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में भगत फूल सिंह कांट्रेक्चुअल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने बैठक कर रोष जताया। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान पवन कुमार ने की। उन्होंने कर्मचारियों के ढाई साल से रुके हुए दो माह के वेतन पर चर्चा की। कर्मचारियों ने बताया कि वह अप्रैल 2022 में कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती हुए थे। उन्हें अप्रैल व मई का वेतन अभी तक नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर वह आला अधिकारियों से भी मिल चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने रोष जताते हुए कॉलेज प्रशासन से वेतन दिलवाने की मांग की। साथ ही चेताया कि अगर जल्द उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की होगी। कर्मचारियों ने मांग की है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बैठक में अर्जुन मलिक, सुनील देशवाल, सुखबीर मलिक, अशोक कुमार, संदीप मलिक, कांता, सुशीला, शीला व चांद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें