फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिसाल... बेटा घर लाया गांजा, पिता ने पुलिस को सूचना देकर पहुंचा दिया हवालात

Mon, 16 Sep 2024 07:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नशे का आदी बन चुका एक युवक अपने घर गांजा ले आया। किसान पिता को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने बेटे को बचाने के बजाय सुधारने के लिए हवालात पहुंचा दिया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे से 185 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता का बेटे को हवालात पहुंचाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बैंयापुर खुर्द के राजीव नगर निवासी किसान ओमबीर ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बड़ा बेटा टीनू नशा करता है। शनिवार की शाम को जब वह घर आया तो उन्हें शक हुआ कि उसकी बैग में गांजा है। बैग में गांजा होने का पता चलते ही उन्होंने बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस घर पहुंची और टीनू को हिरासत में ले लिया। ओमबीर ने पुलिस को बेटे से बरामद गांजा सौंप दिया। पुलिस ने टीनू को काबू कर लिया। साथ ही ओमबीर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टीनू के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
खेती करते हैं ओमबीर, टीनू है सबसे बड़ा बेटा
ओमबीर ने बताया वह खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास छह एकड़ जमीन है। परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं। इनमें टीनू सबसे बड़ा है। उससे छोटी बेटी की शादी कर चुके हैं। उससे छोटा एक बेटा व सबसे छोटी बेटी है। बेटा गलत संगत में रहकर नशे का आदी हो गया था। वह चाहते हैं कि नशे की लत से युवा पीढ़ी को हर हाल में बचाया जाए।
विज्ञापन





-राजीव नगर के किसान ने खुद कॉल करके बेटे के पास गांजा होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किसान ने अच्छी पहल की है। इस तरह सभी को नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने में पुलिस की मदद करनी चाहिए। अगर किसी के परिवार का सदस्य नशा करता है और वह पुलिस की मदद चाहते हैं, तो पुलिस उसकी काउंसिलिंग भी करने को तैयार है।
विज्ञापन


-जीत सिंह, एसीपी सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें