सोनीपत में नेट की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
- फोटो : sonipat
जिले में रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर नेट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इस दौरान लगभग साढ़े 5 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई परीक्षा शाम 4.30 बजे तक संपन्न हुई। तीन हिस्सों में हुई इस परीक्षा के लिए सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ केंद्रों के बाहर जुटना शुरू हो गई थी। आसपास के जिलों के हजारों परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सतर्क रही। संबंधित थाना प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान दोपहर के समय एक घंटे का विश्राम दिया गया था। देर शाम तक पेपर एकत्रित किए जा रहे थे। पेपर दिल्ली स्थित सीबीएसई के मुख्यालय में भेजे जाएंगे।