फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भूतपूर्व सैनिक संगठन 30 नवंबर को मनाएगा नौ सेना दिवस

Mon, 11 Aug 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर स्थित केडी नगर में बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी। स
विज्ञापन
गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन गन्नौर की मासिक बैठक रविवार को केडी नगर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. सतबीर सिंह सहरावत मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में 30 नवंबर को नौ सेना दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सतबीर दहिया ने बताया कि संगठन ने तय किया कि इस बार नौ सेना दिवस कार्यक्रम में गन्नौर हलके के अधिक संख्या में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिवार के सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा चिकित्सा शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नायक सूबेदार ओमप्रकाश मलिक ने की और संचालन कैप्टन सतबीर सिंह दहिया ने किया। इस अवसर पर कैप्टन रिछपाल धनखड़, एसी नवीन, प्रताप त्यागी, एम. आनंद प्रकाश, सूबेदार ईश्वर ,कृष्णा, नायक वेद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें