गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक रविवार को केडी नगर स्थित कार्यालय में हुई। मुख्यातिथि बिग्रेडियर यशपाल सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ब्लाॅक अध्यक्ष नायब सूबेदार ओमप्रकाश मलिक ने बताया कि संगठन ने गन्नौर में सीएसडी कैंटीन खुलवाने के लिए मांग पत्र सौंपा था, इस पर कार्रवाई चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द गन्नौर में सीएसडी कैंटीन खुल जाएगी। बैठक का संचालन कैप्टन एसएस दहिया ने किया। इसमें सूबेदार चांद सिंह, कृष्ण, भीम सिंह, ईश्वर सिंह, नफे सिंह आदि मौजूद रहे।