फोटो 06: सोनीपत की पुरानी तहसील परिसर में सफाई कराते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
- फोटो : mathura
सोनीपत। स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत कपड़ा मार्केट की पार्किंग, पुरानी तहसील परिसर और शहर थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दूसरे चरण में उन परिसरों की चुनकर सफाई करवाई जा रही है जहां कई माह से पुराना कूड़ा जमा है। मेयर राजीव जैन ने कहा कि स्वच्छता में निरंतरता जरूरी है, इसके लिए सभी को अपना सहयोग देना चाहिए। हम सफाई में अपने शहर या देश की विदेशों से तुलना करते हैं, परंतु इस बात का विश्लेषण करना चाहिए कि हमारा योगदान या अनुशासन कितना है।