गन्नौर (सोनीपत)। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की ईएसआई डिस्पेंसरी में ड्यूटी पर गए सफाई कर्मचारी प्रदीप लापता हो गए। कर्मचारी की पत्नी ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव सूरजबली फिलहाल त्यागी मोहल्ला गन्नौर निवासी कृष्णा यादव ने बताया कि उनके पति प्रदीप तीन साल से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी में सफाई का काम करता था। वह 1 जून की शाम को अपनी बाइक पर सोनीपत जाने के लिए घर से कहकर गए थे, लेकिन वह वापस नहीं आए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।