परिवार पहचान पत्र में हुई त्रुटियाें को ठीक न किए जाने पर रोष व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद
सोनीपत। परिवार पहचान पत्र में बीपीएल परिवारों की आय लाखों रुपये दर्शाने से लोगों को परेशानी हो रही है। परिवार पहचान पत्र में हुई त्रुटियाें को ठीक कराने के लिए लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। समस्या का समाधान न होने के कारण लोगों ने वीरवार को एकत्रित होकर रोष जताया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि बीपीएल के पात्र परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। परिवार पहचान पत्र में बीपीएल परिवारों की लाखों में आय दिखा दी गई है। जिसके कारण बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधाएं बंद हो गई है। पात्र परिवार लगातार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। अधिकारियों के चक्कर काटते हुए समय की बर्बाद हो रही है, वहीं सरकारी सुविधाएं बंद होने के कारण आर्थिक समस्या भी उत्पन्न हो गई है। इस दौरान पात्र लोगों ने जल्द परिवार पहचान पत्र में दर्ज त्रुटियां ठीक करवाने की मांग उठाई। इस दौरान रामदिया, संदीप, प्रदीप, धर्म सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।