फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बोर्ड की ड्राइंग मिटना बन गया छात्र की जान जाने का कारण

Mon, 09 Sep 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :20: वंश। फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। आर्य नगर में रहने वाले 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों का आरोप है कि पैर फिसलने के चलते बेटे से बोर्ड पर बनी ड्राइंग मिट गई थी। इसके बाद बेटे को शिक्षिका ने पीट दिया था।
विज्ञापन

इसी के चलते उसने फंदा लगाया है। पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।
आर्य नगर निवासी राजीव ने पुलिस को बताया कि उनके पास दो बेटे थे। इसमें बड़ा बेटा वंश (15) था व छोटा अंकुश है। बड़ा बेटा वंश प्रभु नगर स्थित निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। वंश काफी सीधा व साधारण बच्चा था। वह शनिवार को स्कूल गया था। स्कूल में शिक्षिका ने उसकी पिटाई की थी। पिटाई के निशान उसके हाथ पर थे।
स्कूल से आने के बाद बेटे ने घर में कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखकर नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने राजीव के बयान पर शिक्षिका के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है।
नोटबुक में मिला सुसाइड नोट : पुलिस को वंश की नोटबुक से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि ‘’आज मैं 7.09.24 को मरा हूं। मेरी प्यारी मां और मेरे प्यारे भाई मैं अब तुम्हारे बीच नहीं रहा। कृपया करके मुझे माफ कर देना...धन्यवाद। मेरी प्यारी मां रोना मत। मैं परमात्मा के दर्शन करने जा रहा हूं। तुम्हारे बीच जल्दी आऊंगा’’।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें