फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी

Fri, 05 Jun 2026 05:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में पौधरोपण करत
विज्ञापन
सोनीपत। विश्व पर्यावरण दिवस पर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बरगद और नीम जबकि कुलसचिव डॉ. अमित कुमार ने पीपल और आंवला के पौधे लगाए। विश्वविद्यालय में 10 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कुलपति ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें