फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारी 11 अगस्त को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

Sun, 04 Aug 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत शर्मा व संचालन महासचिव इंद्र सिंह सिहाग ने किया। उन्होंने बताया कि संगठन ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था। अगर 10 अगस्त तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी 11 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान चेयरमैन सत्यपाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह, रंगीराम मलिक, बलराज राणा, विनोद शर्मा, धर्मपाल, जगदीश, कृष्ण मलिक, विनोद फौजी, जगबीर हुड्डा, राजेश, शीशपाल शर्मा, जसमेर लाल, ईश्वर दहिया व कुशलपाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें