फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कौशल कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में 10 को ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी

Fri, 07 Feb 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के खरखौदा में मांगों को लेकर बैठक करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में वीरवार को हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों की बैठक हुई। यूनियन के जिला प्रधान विष्णु भारद्वाज ने सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के हजारों कर्मचारियों को हटाने के फैसले के खिलाफ 10 फरवरी को सोनीपत में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया जाएगा। इसमें हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली और रेगुलर कर्मचारियों जैसी सुविधाओं की मांग शामिल होगी। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान सतीश कुमार ने की और संचालन शाखा सचिव मोहन सिंह ने किया। इस दौरान नरेश कुमार, रामप्रसाद, सुनील कुमार, दिलबाग सिंह, विजय, संजीव कुमार, तरुण, मनोज, चांद, मुकेश दहिया, नरेंद्र, सज्जन, पूजा, रमेश सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें