फोटो 08- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित कार्यालय में अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता को कर्मियों की ल
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित जनस्वास्थ्य यूनियन की जिला इकाई ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता के साथ बैठक की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। इकाई प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाने के लिए अधीक्षक अभियंता को मौखिक व लिखित रूप से कई बार मांगपत्र सौंपा गया है, लेकिन आज तक अधिकतर का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो संगठन कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। संवाद