फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 26 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जाएंगे कर्मचारी

Wed, 07 Feb 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01. सोनीपत के गोहाना रोड स्थित जिला कार्यालय में बैठक करते हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा राजकीय पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों की बैठक गोहाना रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई। सभी पदाधिकारियों की 26 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले घेराव के लिए ड्यूटी सौंपी गई। जिला सचिव श्यामचंद ने बताया कि सरकार की ओर से प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों की मांगों पर अनदेखी हो रही है। इसलिए कर्मचारी करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश मकडौली ने की। इस दौरान राज्य ऑडिटर जयभगवान पांचाल, राज्य प्रेस सचिव अनिल मलिक ने कहा कि अगर समय रहते मुख्यमंत्री ने संगठन की मांगों को बातचीत से नहीं सुलझाया तो कर्मचारी 26 फरवरी को करनाल स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस दौरान शरद, रवि, रघुवीर सिंह, रणधीर मलिक, करमबीर, ओम सिंह, दिलबाग, दलबीर सिंह, संसार मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 01. सोनीपत के गोहाना रोड स्थित जिला कार्यालय में बैठक करते हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें