फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला मुख्यालय पर कल प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Mon, 29 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों को भरने और निजीकरण पर रोक समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी 16 फरवरी को हड़ताल करेंगे। इससे पहले सर्व कर्मचारी संघ की ओर से रोहतक में 4 फरवरी को आक्रोश रैली की जाएगी। इसको लेकर सोनीपत के लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक के दौरान कर्मचारियों ने रणनीति बनाई। 31 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का एलान किया। सर्व कर्मचारी संघ की टीम में देश राज नैन, सुनील दत्त, जय भगवान दहिया, ओम प्रकाश मलिक, आनंद हुड्डा, राजा भाई, राजीव खत्री विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में जाकर अपनी आवाज उठाने के लिए प्रदर्शन में शामिल होने को कहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें