फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने की दी चेतावनी

Fri, 14 Feb 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सारंग रोड स्थित रेलवे पार्क में वीरवार को ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों की बैठक हुई।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के तीन महीने के बकाया वेतन को लेकर दो बार चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन दे चुके हे। उनके वेतन का कोई भी समाधान नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने बताया कि सरकार उनके लिए कोई योजना बना रही है। वहीं, नगर निगम अधिकारियों की ओर से उन्हें बरगलाया जा रहाो। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने समर्थन करते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द ही कोई समाधान नहीं किया तो वह परिवार सहित नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला लगाने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान मुकेश कर्मा, अनिल, युधिष्ठिर, प्रवीण, बलजीत, रितेश, प्रवीण, राकेश, दीपक, माया, पिंकी, उषा, अंजू, रेखा, प्रमिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें