फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टोल शुल्क मांगने पर कर्मचारियों को पीटा, केबिन में की तोड़फोड़

Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के भिगान टोल प्लाजा पर पिटाई करते सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी।
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर 15 अगस्त को टोल शुल्क मांगने पर कार सवारों ने कर्मचारियों को बुरी तरह पीट दिया। 10-12 युवकों ने केबिन में तोड़फोड़ की और धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने टोल अधिकारी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला लखीसराय के गांव कुठाड़ी फिलहाल गांव लड़सौली निवासी विकास ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह भिगान टोल प्लाजा पर सीनियर टीसी है। 15 अगस्त को लाइन नंबर 12 पर वाहन चालकों के पहचान पत्र देखकर उन्हें निकाल रहे थे। इसी बीच एक कार में सवार ने टोल नहीं दिया तो उसे लाइन से पीछे हटा दिया। उसी कार के पीछे एक अन्य कार चालक ने कहा कि मेरा नाम विशाल उर्फ डोली है। वह उन्हें नहीं जानता क्या। इसके बाद उसने उनके साथी कर्मी गांव दातौली निवासी विनय की पिटाई शुरू कर दी। उसने कहा कि वह अभी अपने साथियों को लेकर दोबारा आएगा। कुछ देर बाद वह अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। उनके कार्यालय के केबिन में घुसकर शीशे और कुर्सियां तोड़ दीं। उनमें से एक आरोपी गांव पिपली खेड़ा का हजारी व दूसरा सनपेड़ा का विशाल था। उनके साथ 8-10 अन्य युवक थे। बाद में युवक धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने मारपीट, धमकी देने, गाली देने व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सीसीटीवी में दिख रही वारदात

टोल प्लाजा अधिकारी ने बताया कि वारदात सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। उन्होंने शिकायत के साथ ही पुलिस को टोल की फुटेज भी दी है।

टोल प्लाज के कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने की शिकायत मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें