गोहाना (सोनीपत)। खरखोदा रोड स्थित जलापूर्ति विभाग कार्यालय में सोमवार को पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने मांगों को लेकर 26 फरवरी को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया। मुख्य वक्ता राज्य प्रेस सचिव अनिल मलिक ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उनकी मुख्य मांगें पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, आठवें पे कमीशन का गठन, दोहरे पद का भत्ता व स्पेशल भत्ता बढ़ाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। बैठक में जयभगवान पांचाल, राजबीर, रणधीर मलिक, राजपाल, अमित नरवाल, रवि मलिक, रमेश खासा, विरेंद्र गहलावत मौजूद रहे।
12जेएनडी15: नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद