फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आक्रोश रैली को लेकर कर्मचारियों ने की बैठक

Thu, 01 Feb 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15- गोहाना के बरोदा रोड स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। सर्व कर्मचारी संघ गोहाना के सदस्यों ने 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली को लेकर बरोदा रोड स्थित कार्यालय में बैठक की और उसके बाद विभिन्न संगठनों को रैली में आने का निमंत्रण दिया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ की टीम लगातार सभी विभागों में जाकर कर्मचारियों को रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही है। रैली में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कौशल रोजगार निगम को भंग करवाने तथा पॉलिसी लागू करवाने की मांग की जाएगी। वहीं 16 फरवरी को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। संवाद

फोटो 15- गोहाना के बरोदा रोड स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें