फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों की मांगें नहीं हुईं हल, रोष जताया

Tue, 29 Jul 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यकारी अभियंता के सा​थ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा की बैठक मॉडल टाउन स्थित विभाग के कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान विनोद शर्मा ने की। शाखा प्रतिनिधियों ने विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद आशिक को कर्मचारियों की लंबित मांगों से अवगत कराया। शाखा प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगे लंबे समय से लंबित हैं। इस बारे में शिष्टमंडल की ओर से कार्यकारी अभियंता कार्यालयों को कई बार मौखिक व लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक उनका समाधान नहीं किया गया है। इस मौके पर जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, दिलबाग सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, सुरेश रणबीर सिंह, सतबीर, रमेश, अमित गुप्ता, महाबीर शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें