फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों ने जलाईं सरकार के आदेश की प्रतियां

Fri, 04 Apr 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एनएचएम एमडी की तरफ से जारी आदेशों की प्रतियां जलाते एनएचए
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों को मुख्यालय ने जियो फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम मोबाइल में अपलोड करने के आदेश जारी किए हैं। इस पर कर्मियों ने इसका विरोध करते हुए जिला नागरिक अस्पताल परिसर में आदेशाें की प्रति जलाई। उन्होंने सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना को मांगपत्र सौंपा। एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के जिला प्रधान कप्तान राणा ने बताया कि विभाग की ओर से एनएचएम कर्मियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनके मोबाइल में जियो फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम डाउनलोड कराए जाने से मुख्यालय एनएचएम कर्मियों की गतिविधि पर नजर रखेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रधान संजय कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें