फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारी ने फंदा लगा की आत्महत्या, कंपनी मालिक पर परेशान करने का आरोप

Sun, 04 Feb 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी आनंद किट में कर्मचारी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई ने फैक्टरी मालिक पर उसके भाई पप्पू को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व उसका वेतन न देने का आरोप लगाया है। जिससे परेशान होकर पप्पू ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई की शिकायत पर बड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के गांव फतेहपुर फिलहाल लिवासपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई पप्पू बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करता था। 3 फरवरी को उसके पास फोन आया कि पप्पू अस्पताल में है। जिसने मालिक से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को वह कंपनी पहुंचा तो पता चला कि कंपनी मालिक की तरफ से उसके भाई को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - मनीष कुमार, थाना प्रभारी, बड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें