फोटो : सोनीपत में मुरथल रोड पर गौड़ ब्राह्मण संस्था रोहतक के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा का स्वाग
सोनीपत। गौड़ ब्राह्मण संस्था रोहतक के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा शुक्रवार को ब्राह्मण उत्थान समिति सोनीपत के कार्यालय पहुंचे। समिति के अध्यक्ष पंडित मुकेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथि को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी बताया गया कि समाज को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को एकजुट करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अंत में लोगों ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और प्रभावी बनाने पर सहमति जताई। इस मौके पर प्रधान नरेश गौड़, राजवीर कौशिक, भारत भूषण दत्ता, अनिल जमदग्नि, विकास शर्मा, विनोद मरीचि, रविंद्र पाराशर, आकाश पालीवाल, अमित, सुनील जमदग्नि भी उपस्थित रहे।