फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार्यक्रम में पोषण-शिक्षा पर दिया जोर

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के जनता कॉलोनी ​स्थित आंगनबाड़ी केंद्र ‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम के दौरान महिला
विज्ञापन
सोनीपत। जनता कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम हुआ। इसमें विधायक निखिल मदान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के कल्याण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। निखिल मदान ने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर काम किया जाता है। महिलाओं और परिवारों को भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने लोगों से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने का संकल्प है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें