फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आश्वासन पर बिजली कर्मियों ने धरना किया स्थगित

Thu, 15 Feb 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बिजली निगम कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता की प्रताड़ना के विरोध में धरना दे रहे बिजली कर्मियों ने वीरवार को अपना धरना स्थगित कर दिया। कर्मचारियों ने धरना उपमंडल अभियंता विकास सूर्यवंशी के आश्वासन पर स्थगित किया है। धरने के अध्यक्ष जोगिंद्र नरवाल ने बताया कि एक कनिष्ठ अभियंता कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसके विरोध में कर्मचारी कई दिनों से धरना दे रहे थे। वीरवार को एसडीओ विकास ने कर्मचारियों की मांग के अनुसार जिसकी ड्यूटी जहां लगी थी, वहीं लगाने के आदेश जारी कर दिए। वहीं दूसरी मांग कनिष्ठ अभियंता की बदली के संबंध में एसडीओ ने जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेश यादव, राजेश शर्मा, प्रदीप, मोहित, पवन, सत्यवान, रामधन, वीरेंद्र चोपड़ा, सतीश, हिमांशु, कुलदीप, शिवकुमार और पूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें