सोनीपत। बिजली निगम की ओर से शनिवार को 11केवी बस अड्डा फीडर, खारी कुआं फीडर व बूस्टिंग फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिजली निगम ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है। उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर ने बताया कि हनुमान नगर, ऋषि कॉलोनी, चावला कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सैनीपुरा, खिजर कॉलोनी, जटवाड़ा, खारी कुआं, राज मोहल्ला,ऋषि कॉलोनी वाटर वर्क्स, राज मोहल्ला बूस्टिंग स्टेशन, मुरथल अड्डा बूस्टिंग स्टेशन, मुखी अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन, साबुन दरवाजा में बिजली बंद रहेगी। संवाद