सोनीपत। बिजली निगम की ओर से 11केवी आदर्श नगर फीडर पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। उपमंडल अभियंता जितेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आदर्श नगर व सेक्टर-14 में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, रविवार को राठधना के पास बिजली लाइन बिछाई जानी है। राठधना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 11केवी इंडस्ट्री फीडर, 11केवी जूपिटर, 11केवी सेक्टर-26 व 27, 11केवी सुपरमैक्स फीडर, 11केवी राठधना एपी फीडर में बिजली बंद रहेगी।