गोहाना। जिन बिजली उपभोक्ताओं के तीन से अधिक बिजली बिल बकाया हैं, उनके बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर कार्यकारी अभियंता ने एसडीओ स्तर पर चार टीमें गठित कर दी हैं।
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान करने के लिए सरचार्ज माफी योजना लागू की थी। लेकिन उपभोक्ताओं की ओर से बिलों का भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में बिजली निगम अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त हो गया है और सूची तैयार की है। जिन उपभोक्ताओं ने बिजली के लगातार तीन बिलों का भुगतान नहीं किया हैं, उनके बिजली के कनेक्शन काटे जांएगे। इसके लिए उपभोक्ताओं की सूची तैयार करके टीमों को सौंपी गई है।
बिजली निगम का करोड़ों रुपये का बिल बकाया है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची बनाकर एसडीओ कार्यालय में भेज दी गई है। साथ ही चार टीमें गठित कर दी हैं जो बिजली कनेक्शन काटने का अभियान चलाएंगी। धर्मबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, गोहाना