फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर शहरी बिजली कार्यालय परिसर में बैठक करते एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधि
गन्नौर। एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली निगम के फील्ड कर्मचारियों को ऑनलाइन पॉलिसी में शामिल किए जाने के फैसले के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपमंडल अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस नीति को वापस लेने की मांग की। बीएसटी रोड स्थित शहरी बिजली कार्यालय परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों की बैठक हुई। सब यूनिट प्रधान बिजेंद्र ने कहा कि ऑनलाइन पॉलिसी से फील्ड कर्मचारियों की कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बढ़ेंगे। संवाद