झज्जर। शहर के बिजली निगम में बिजली बिल भरने वाली मशीन नहीं चलने के कारण मैनुअल तरीके से बिजली बिल भरे गए। इस दौरान बिजली बिल भरने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं का डाटा एक रजिस्टर्ड में नोट किया गया। इसके बाद बिजली बिल पर उसकी अमाउंट के साथ हस्ताक्षर व तिथि लिखकर बिजली बिल वापस दिए गए। पिछले दो दिनों से बिजली मशीन नहीं चलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, अधिकतर उपभोक्तओं की शुक्रवार को बिजली बिल भरने की अंतिम तिथि थी जिसके चलते बिजली निगम की तरफ से उपभोक्ताओं के मैनुअल बिजली बिल भरे गए ताकि उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क न देना पड़े।