फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गलियों में लटक रहे बिजली के तार, लोग परेशान

Thu, 11 Jan 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर स्थित अशोक नगर में हादसों को न्योता देते गली में लटक रहे बिजली के तार। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। अशोक नगर की गलियों में लटके बिजली के तारों से क्षेत्रवासी परेशान है। लोगों की ओर से कई बार गुहार लगाने के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं करवा रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही का खमियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी सतपाल, रामभज, अशोक कुमार, सतेंद्र ने बताया कि बिजली निगम से बार-बार गुहार लगाने के बाद बिजली के लटकते तारों का समाधान नहीं किया जा रहा। वार्ड नंबर 15 में बिजली के तार इतने नीचे हैं कि कोई भी व्यक्ति बिजली के तारों को छू सकता है। उन्होंने बताया कि बिजली के तार नीचे होने के कारण इनका ध्यान रखना पड़ता है। बिजली निगम को प्राथमिकता के आधार पर इन जर्जर तारों को बदलना चाहिए। जल्द ही अधिकारियों ने तारों को नहीं बदला तो वह इसकी शिकायत सीएम विंडो पर करेंगे।

वर्जन
वार्ड 15 के अशोक नगर में जर्जर तारों के संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। कनिष्ठ अभियंता को भेज कर इसकी जांच करवाएंगे। यदि तार नीचे लटक रहे है तो उन्हें तुरंत प्रभाव से ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन दहिया, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें