फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेंशन की राशि देने से मना करने पर बुजुर्ग महिला को पीटा

Mon, 05 Jun 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। पेंशन बुजुर्गों के जीवन का सहारा होती है, लेकिन कुछ लोग पेंशन के लालच में माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। ताजा मामला विष्णु नगर से सामने आया है। जहां पर बेटे-बहू व दो पोतों ने पेंशन की राशि न देने पर बुजुर्ग महिला की पिटाई की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विष्णु नगर निवासी बिमला ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा विकास रोहतक में रहता है। वह बड़े बेटे सुधीर के साथ रहती है। पेंशन की राशि नहीं देने पर शनिवार को उनके बेटे और बहू रीना के साथ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पोते आकाश उर्फ वैभव व पारस ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि सुधीर रॉड लेकर आया और बहू ने उसे पकड़ लिया। बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसके छोटे बेटे विकास और देवर रामकुंवार भी आ गए। आरोपियों ने विकास व रामकुंवार के साथ भी झगड़ा किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें