गोहाना। क्षेत्र के गांव में गाय को रोटी खिलाने के बहाने आए पड़ोसी बुजुर्ग ने बालिका से छेड़छाड़ की। लड़की की मां ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करवाई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि रविवार रात को उनके घर 61 वर्षीय पड़ोसी बुजुर्ग गाय को रोटी खिलाने के बहाने आया। इसी दौरान आरोपी ने उनकी लड़की से छेड़छाड़ की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुसार नाबालिग के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए और महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग कराई है। मामले में एसआई रितु की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।