फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्ग पिता ने एसआई बेटे पर लगाया गोली मारने की धमकी देने का आरोप

Thu, 07 Sep 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक (एसआई), उसके भाई और परिवार के सदस्यों पर बुजुर्ग माता-पिता को घर से बाहर निकालने का आरोप लगा है। बुजुर्ग पिता ने अपने एसआई बेटे पर उन्हें गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने अपने बेटों व परिवार के सदस्यों के खिलाफ गन्नौर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


गांव बजाना खुर्द निवासी 87 वर्षीय प्रकाश ने बताया कि उनके तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। उनके दो बेटे रमेश व सुरेश हर समय उन्हें व उनकी पत्नी को परेशान और पिटाई करते हैं। उनका बेटा रमेश एसआई है और उसकी तैनाती समालखा में है। आरोप है कि रमेश उन्हें पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। यह भी आरोप है कि रमेश उनकी पत्नी निर्मला, बेटे दीपक व दूसरे बेटे सुरेश व उनकी पत्नी कलावती ने उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया। मकान को ताला लगा दिया है। गन्नौर थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर रमेश, सुरेश, निर्मला, दीपक व कलावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें