सोनीपत। विधानसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं का उनके घर से मतदान कराने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई। पहले दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फार्म 12-डी भरकर घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले चिह्नित मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया व लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने। घर से मतदान की प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी।
जिले में घर से मतदान का कार्य करवाने के लिए गन्नौर, राई, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना व बरोदा में एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल पोलिंग पार्टियां मतदान करवा रही हैं। पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए मतदान किया। राई विधानसभा क्षेत्र में 18 का मतदान करवाया गया, इनमें 15 बुजुर्ग व व तीन दिव्यांग शामिल हैं। वहीं गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 35 मतदाताओं का मतदान करवाया गया है। इनमें 22 बुजुर्ग व 13 दिव्यांग शामिल हैं। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 30 सितंबर व 01 अक्तूबर को मतदान करवाया जाएगा।
95 वर्षीय रामचंद्र सांगवान ने डाला वोट
गोहाना विधानसभा क्षेत्र में मतदान अधिकारी अजय कुमार, बिजेंद्र व माइक्रो ऑब्जर्वर विशाल भारद्वाज की टीम ने बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता के घर जाकर मतदान करवाए। इस दौरान शहर के वार्ड-16 चोपड़ा कॉलोनी की गली नंबर-6 निवासी 95 वर्षीय रामचंद्र सांगवान का मतदान करवाया। वहीं क्षेत्र के गांव गढ़ी सराय नामदार खां में 94 वर्षीय खजानी ने भी घर से मतदान करने में उत्साह दिखाया। बुजुर्गों व दिव्यांगजनों ने घर से मतदान कर अपना फर्ज निभाते हुए युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने की प्रेरणा दी।
कहां कितनों ने घर से मतदान के लिए किया है आवेदन
विधानसभा क्षेत्र मतदान
28-गन्नौर 05
29-राई 19
30-खरखौदा 04
31-सोनीपत 12
32-गोहाना 35
33-बरोदा 21
-जिले में शनिवार को भी मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। जो मतदाता उपलब्ध होंगे मोबाइल पोलिंग टीमें उनके घर जाकर मतदान करवाएंगी। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मोबाइल पोलिंग टीमें बनाई गई हैं।
-डॉ. मनोज कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, सोनीपत
फोटो 38- सोनीपत के गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में मतदान अधिकारी अजय कुमार, बिजेंद्र व माइक्रो ऑब्ज